![]() |
chaitra navratri 2023 | चैत्र नवरात्रि 2023 |
chaitra navratri 2023 | चैत्र नवरात्रि 2023
chaitra navratri 2023 : मां दुर्गा के भक्तों को हर साल चैत्र नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना का ये समय हिंदू धर्म में काफी पवित्र और खास माना गया है। इस साल 8 मार्च 2023 को होली मनाई जाने वाली है और फिर 22 मार्च 2023 को चैत्र प्रतिपदा से नवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी। इसी दिन घटस्थापना की जाएगी। 30 मार्च को रामनवमी के दिन नवरात्रि समाप्त हो जाएगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। माना जाता है कि नवरात्रि में पूरे मन से देवी दुर्गा की पूजा-आराधना करने से माता अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।
चैत्र नवरात्रि के शुभ मुहूर्त | चैत्र नवरात्रि कब है 2023 | चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त
इस बार चैत्र नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 की रात 10:52 बजे से शुरू होगी और 22 मार्च 2023 की रात 8:20 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च की सुबह 06:29 बजे से सुबह 07:39 बजे तक रहेगा। ये केवल 1 घंटा 10 मिनट का ही रहेगा। वहीं घटस्थापना का अमृत काल सुबह 11:07 बजे से 12:35 बजे तक रहेगा।
चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि | chaitra navratri 2023 date
चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन (22 मार्च 2023) - प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन (23 मार्च 2023) - द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन (24 मार्च 2023) - तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा
चैत्र नवरात्रि चौथा दिन (25 मार्च 2023) - चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा
चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन (26 मार्च 2023) - पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा
चैत्र नवरात्रि छठा दिन (27 मार्च 2023) - षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
चैत्र नवरात्रि सातवां दिन (28 मार्च 2023) - सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा
चैत्र नवरात्रि आठवां दिन (29 मार्च 2023) - अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा, महाष्टमी
चैत्र नवरात्रि नवां दिन (30 मार्च 2023) - नवमी तिथि, मां सिद्धीदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, राम नवमी(Ram Navami 2023) (दसवें दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा)
और पढ़ें — Ram Navami 2023 | जानिए रामनवमी कब है व रामनवमी 2023 की पुजा व मुहूर्त
नवरात्रि में नौ देवियों के बीज मंत्र l चैत्र नवरात्रि 2023
![]() |
chaitra navratri 2023 | चैत्र नवरात्रि 2023 |
🙏 शैलपुत्री :— ह्रीं शिवायै नम:.
🙏ब्रह्मचारिणी :— ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:.
🙏चन्द्रघण्टा :— ऐं श्रीं शक्तयै नम:.
🙏कूष्मांडा :— ऐं ह्री देव्यै नम:.
🙏स्कंदमाता :— ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:.
🙏कात्यायनी :– क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:.
🙏कालरात्रि :— क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:.
🙏महागौरी :— श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:.
🙏सिद्धिदात्री :— ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:.