18 April 2023 Love Rashifal | जानिए प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन

0

18 April 2023 love rashifal | 18 अप्रैल 2023 लव राशिफल | today love rashifal | love rashifal


18 April 2023 love rashifal : पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 18 अप्रैल 2023 का लव राशिफल, Love Horoscope और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।


18 April 2023 Love Rashifal | 18 अप्रैल 2023 लव राशिफल
18 April 2023 Love Rashifal | 18 अप्रैल 2023 लव राशिफल 


18 April 2023 love rashifal : जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल , love rashifal today के माध्यम से जानते हैं, 18 April 2023 love Rashifal सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..



18 April 2023 Love Horoscope | 18 अप्रैल 2023 लव राशिफल | aaj ka love rashifal


मेष राशि, love rashifal today, 18 April 2023


प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा कहा जाएगा। आप दोनों के मध्य जो भी मतभेद होंगे वह दूर करने का दिन रहेगा। आज आप व‍िडियो कॉल पर सारे गिले-शिकवे दूर करके फिर से एक हो जाएंगे। प्रेम की डाली पर आपकी कोयल फिर से कुहू-कुहू करेगी।


वृषभ राशि, love rashifal today, 18 April 2023


प्रेम संबंधों को लेकर दिन मिला-जुला सा रहेगा। आपका प्रेमी किसी बात को लेकर अनिर्णय की स्थिति में दिख सकता है। आप उसके मन की बात जानने का पूरा प्रयास करेंगे और वह आपसे बात भी करेगा। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से खुल के कुछ कहने की स्थिति शायद ही हो।


मिथुन राशि, love rashifal today, 18 April 2023


प्रेम संबंधों को लेकर आप असमंजस की स्थिति में फंस सकते हैं। प्रेमी आपकी ओर खिंचता हुआ आएगा लेकिन कुछ दिन पहले जिससे आपने फ्लर्ट किया था वह भी आपसे आंखें चार कर सकता है। फोन बिजी रहने पर प्रेमी के गुस्से को झेलना पड़ सकता है।

इसे भी देखे 👉 17 April 2023 Love Rashifal | जानिए प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन

कर्क राशि, love rashifal today, 18 April 2023


प्रेम संबंधों को लेकर दिन बढ़िया नहीं कहा जा सकता। जिसकी वजह से आप झुंझलाहट से भरे हो सकते हैं। प्रेमी आप पर ध्यान देने वाला नहीं है। आपकी भावनाओं को भी वह समझने में नाकामयाब रहेगा जिससे आप और ज्यादा दु:खी हो सकते हैं।


सिंह राशि, love rashifal today, 18 April 2023


आपके मूड में बहुत तेजी से परिवर्तन हो सकता है और यह इतनी जल्दी-जल्दी होगा कि आपका प्रेमी मूड को भांप ही नही पाएगा। आपका मूड अगर प्रेमी नहीं समझ पा रहा है तब उस पर चिल्लाना जरुरी नहीं है। आप खुद को सभ्य बनाएं और नरमी बरतें।


कन्या राशि, love rashifal today, 18 April 2023


आज के ग्रह नक्षत्र आपको कह रहे हैं कि आपको कोई ऎसी बात नहीं करनी चाहिए। जिससे प्रेम संबंध में तकरार उत्पन्न हो। जुबान पर कुछ नियंत्रण आपको करना होगा इसलिए जरुरी है कि बिना कुछ विचारे कुछ भी मुंह से ना निकालें।

इसे भी देखे 👉 18 April 2023 Rashifal | हनुमानजी जी की कृपा से बनेंगे इन राशियों के शुभ योग

तुला राशि, love rashifal today, 18 April 2023


आज की आकाशीय स्थिति कहती है कि आप दोनों के प्यार-मोहब्बत की जो नदी तेज वेग से बह रही है उसमें कोई पत्थर फेंक कर हलचल पैदा कर सकता है। इस वजह से आपकी भावनाएं आपस में बुरी तरह से टकराएंगी। टकराने से नुकसान दोनों को होगा।


वृश्चिक राशि, love rashifal today, 18 April 2023


मामूली सी कोई दरार कई बार इतनी ज्यादा बढ़ जाती है जो कब खाई का रुप धारण कर ले पता ही नहीं चल पाता है। इसलिए अपना सकारात्मक पहलू सामने रखते हुए इस दरार को बढ़ने से पहले ही खत्‍म कर दें। आप कदम बढ़ाने की पहल करें सब ठीक होगा।


धनु राशि, love rashifal today, 18 April 2023


भावनाओं में इतने ज्यादा बहक सकते हैं कि सामने वाले को आपकी हरकतें भी ऊल-जुलूल लग सकती हैं। दीवानों सी हरकतें आपको अपने व्यक्तित्व से अलग करेगी। आप पार्टनर पर काफी दबाव डालने की कोशिश कर सकते हैं।


मकर राशि, love rashifal today, 18 April 2023


हालांकि आप दोनों के विचारों में बहुत अंतर देखने को मिलता है। लेकिन आज सभी बातों को किनारे करते हुए आप एक-दूसरे से रोमांस भरी बातें कर सकते हैं। आज ग्रह संकेत दे रहें है कि प्रेम संबंधों में आप एक पायदान और ऊपर पहुंचेंगे।


कुंभ राशि, love rashifal today, 18 April 2023


कोई आपकी कमी दिखाने का प्रयास करे यह आपसे बर्दाश्त नहीं होता। अपने बारे में केवल अच्छी बातें सुनते रहने से लव-लाइफ आगे नहीं बढ़ती है। प्रेमी भी आपसे उम्मीद रखता है कि उसके बारे में दो शब्द प्यार के बोल दिए जाएं।


मीन राशि, love rashifal today, 18 April 2023


जो बातें प्रेमी से कहना चाहते हैं उसे बिना किसी लाग-लपेट के कह दें। अगर जुबान साथ नहीं दे रही है तब मेल या मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह सकते हैं। आज कह नहीं पाएंगे तब आपका मन काफी व्याकुल रह सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top
close