28 April 2023 Love Rashifal | जानिए प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा शुक्रवार

0

28 April 2023 love rashifal | 28 अप्रैल 2023 लव राशिफल | today love rashifal | love rashifal


28 April 2023 love rashifal : पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 28 अप्रैल 2023 का लव राशिफल, Love Horoscope और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।


28 April 2023 Love Rashifal | 28 अप्रैल 2023 लव राशिफल
28 April 2023 Love Rashifal | 28 अप्रैल 2023 लव राशिफल


28 April 2023 love rashifal : जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल , love rashifal today के माध्यम से जानते हैं, 28 April 2023 love Rashifal सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..



28 April 2023 Love Horoscope | 28 अप्रैल 2023 लव राशिफल | aaj ka love rashifal



मेष राशि, love rashifal today, 28 April 2023


प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। जिस बात की आपने कल्पना भी नहीं की होगी ऎसा कुछ आज दोनों के मध्य घट सकता है। इसलिए आपको खुद पर काबू रखना होगा, किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया आप जाहिर ना करें तो बेहतर होगा।


वृषभ राशि, love rashifal today, 28 April 2023


दिल के घाव भरने में समय लग सकता है जिससे मन में पीड़ा बनी रह सकती है। इस पीड़ा को किसी से बांटने के लिए आप आज बेचैन नजर आएंगे। इस बेचैनी को दूर करने के लिए आपकी नजरें किसी खास को बड़ी ही शिद्दत के साथ ढूंढने का प्रयास करेंगी।


मिथुन राशि, love rashifal today, 28 April 2023


आज आपका कुछ भी करने का मन नहीं करेगा। तन और मन दोनों में ही आलस्य का वास रहेगा। प्रेमी के साथ बातचीत करने का मन बिलकुल नहीं करेगा। प्रेमी से बात ना करने के सौ बहाने आप तुरंत बना सकते हैं। आज भी कोई बेहतरीन आइड‍िया काम करने वाला होगा।

इसे भी देखे 👉 27 April 2023 Love Rashifal | जानिए प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन

कर्क राशि, love rashifal today, 28 April 2023


भावनात्मक आघात लगने का दिन हो सकता है इसलिए आप अपने दिल को पहले से ही तैयार रखें। प्रेमी की किसी बात को इतना भी दिल से ना लगा लें कि आपके लिए खुद को संभाल पाना बहुत ही मुश्किल हो जाए। धैर्य व हिम्मत से काम लें।


सिंह राशि, love rashifal today, 28 April 2023


आप अपने मन की बात को स्पष्टता से व्यक्त कर पाएंगे. किसी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने के लिए बातचीत का माध्यम सरल रहेगा. अपने जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण सराहा जाएगा.


कन्या राशि, love rashifal today, 28 April 2023


आपका व्यक्तित्व रहस्यमयी हो सकता है। प्रेमी आपसे कुछ पूछना चाहेगा लेकिन आप उसकी बातों का उत्तर या तो देंगे नहीं या आप बड़ी ही सफाई से बात को टाल देंगे। इससे कहीं ना कहीं संदेह के बीज को पनपने का मौका आप खुद ही दे देंगे।

इसे भी देखे 👉 28 April 2023 Rashifal | माता लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों को होगा धन लाभ

तुला राशि, love rashifal today, 28 April 2023


आप अपने प्रेम संबंधों को जिंदगी भर निभाने का वादा प्रेमी से कर चुके हैं तो आज विवाह संबंधी कुछ बातचीत करने की कोशिश कर सकते हैं ताकि यह जान सकें कि आपका प्रेमी अपनी मोहब्बत को विवाह के बंधन में बांधने के लिए कितना तैयार है।


वृश्चिक राशि, love rashifal today, 28 April 2023


प्रेम संबंधों को लेकर दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य हुई बातचीत का अंत दिल को चोट पहुंचाने वाला हो सकता है। आप किसी पुरानी बात को याद करके उसके लिए प्रेमी को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं।


धनु राशि, love rashifal today, 28 April 2023


प्रेमी के सामने आपकी एक नहीं चलने वाली। इसलिए किसी तरह का पंगा आज प्रेमी से ना लें। बस उसकी हर बात में हां में जवाब दें। प्रेमी आप पर पूर्णतया अपना अधिकार सिद्ध करने की कोशिश करेगा। ये खराब नहीं हैं क्योंकि कहीं ना कहीं ये उसका प्यार ही है।


मकर राशि, love rashifal today, 28 April 2023


प्रेम संबंधों को लेकर दिन मिला-जुला सा रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां घेर सकती हैं। ये परेशानी शारीरिक अथवा मानसिक किसी भी रुप में हो सकती हैं। जब मन या तन में से कुछ भी ठीक ना हों तब आपका प्रेमी से बातचीत का कतई मूड नहीं होगा।


कुंभ राशि, love rashifal today, 28 April 2023


प्रेम संबंधों को लेकर आप आज एक बार फिर असमंजस की स्थिति में बने रह सकते हैं। आप खुद ही ऎसा माहौल बना देंगे जिससे प्रेमी भी झल्ला जाएगा। चीजों को बहुत जटिल ना बनाएं। छोटी-छोटी बातों को आप नजरअंदाज ही करें।


मीन राशि, love rashifal today, 28 April 2023


प्रेम संबंधों को लेकर कुछ उलझनें पैदा होने के योग बन रहें हैं। अपनी बात को ऊपर रखने के लिए या अपनी बात को मनवाने के लिए आप स्वार्थी होने से भी परहेज नहीं करेंगे। आपको वातावरण स्पष्ट नजर नहीं आएगा जिस कारण चारों ओर धुआं सा दिखाई देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top
close