21 May 2023 Love Rashifal | जानिए प्रेम जीवन किन राशियों का दिन रहेगा खुशनुमा

0

21 May 2023 love rashifal : पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 21 मई 2023 का लव राशिफल, Love Horoscope और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।


21 May 2023 Love Rashifal | 21 मई 2023 लव राशिफल
21 May 2023 Love Rashifal | 21 मई 2023 लव राशिफल


21 May 2023 love rashifal : जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल , love rashifal today के माध्यम से जानते हैं, 21 May 2023 love Rashifal सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..



21 May 2023 love rashifal | 21 मई 2023 लव राशिफल | today love rashifal | Aaj ka love rashifal



मेष राशि, love rashifal today, 21 May 2023


रिलेशनशिप को लेकर आप अपेक्षाएं करना बंद कर दें। अपने आप को एकदम खुला छोड़ दें। प्रेमी और खुद के बीच में ऐसा कोई भी राज ना रहने दें, जिसे लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो। जब सब कुछ आप ईश्वर पर छोड़ देंगे तब आपकी लव-लाइफ बहुत बेहतर होगी।


वृषभ राशि, love rashifal today, 21 May 2023


प्रेम संबंधों को लेकर आपका दिन मिश्रित रहेगा क्योंकि कुछ लोग हैं, जो आप दोनों के मध्य कलह क्लेश पैदा करने का काम कर सकते हैं। कुछ लोग अकारण अपने विचार आपके संबंधों को लेकर दे सकते हैं। आप किसी की परवाह ना करते हुए उनकी बातों को अनदेखा करेंगे।


मिथुन राशि, love rashifal today, 21 May 2023


प्रेम संबंधों को लेकर प्रेमी आपसे कुछ कमिटमेंट की डिमांड कर सकता है और आप उसे कमिटमेंट देंगे भी। आज आप किसी एक पॉइंट पर एकमत होकर भविष्य निर्माण का प्लान कर सकते हैं। आप दोनों इस बात की खोज कर सकते हैं कि क्यों आप दोनों का मिलन हुआ है।

इसे भी देखे 
20 May 2023 Love Rashifal | जानिए प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन


कर्क राशि, love rashifal today, 21 May 2023


आप प्रेम संबंधों को लेकर अत्यधिक सेंसिटिव हो जाते हैं और तब केवल आप अपनी ही भावनाओं को सर्वोपरि रखते हैं। आप एक नजर उठाकर देखें कि आपका प्रेमी कितना प्यार करने वाला हैं और आपकी फिक्र भी करने वाला है। बस आप उसकी कद्र करें।


सिंह राशि, love rashifal today, 21 May 2023


प्रेम संबंधों को लेकर आप उत्तेजना से भरे हो सकते हैं। इस उत्तेजना में आप बिना सोचे-विचारे कोई ऐसा काम ना कर दें, जिससे आपको भूल का अहसास हो। घोड़े पर सवार होकर निकलने से पहले अपनी लव-लाइफ पर एक निगाह तो डालकर देखें।


कन्या राशि, love rashifal today, 21 May 2023


लव-लाइफ को लेकर आपको चिंता बनी रह सकती है। आप दोनों के बीच का तनाव जो बढ़ता जा रहा है, वह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आप जितना हालात सामान्य करने कि कोशिश करते हैं, कुछ देर बाद बात वही उसी मोड़ पर आकर खड़ी हो जाती है।

इसे भी देखे 
21 May 2023 Rashifal | जानिए सूर्य देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ


तुला राशि, love rashifal today, 21 May 2023


लव रिलेशन में कदम तो आपने आगे की ओर बढ़ा रखें हैं लेकिन मन भीतर से पिछली यादों को भुला नहीं पा रहा ह। आज का दिन अपने संबंधों के साथ न्याय का दिन है। दो नावों में सवार ना होकर आप किसी एक की तरफ पूरी तरह से समर्पण का भाव रखें।


वृश्चिक राशि, love rashifal today, 21 May 2023


प्रेम संबंधों की बात करें तो आज आपको इनमें से बासी होने की महक आ सकती है। अगर यह बासी हो भी गए हैं तब इसके जिम्मेदार आप दोनों ही बराबर के हैं। आप किसी एक मत्थे सारा दोष नहीं मढ़ सकते हैं। कोई एक भी इन्हें ताजा बनाने की जिम्मेदारी ले सकता था।


धनु राशि, love rashifal today, 21 May 2023


प्रेम सबंधों में आपने खुद को रिजर्व करके रखा हुआ है। ऐसे में संबंधों का पनपना मुश्किल है, जिससे आप कभी अपनी भावनाओं का इजहार भी ठीक से नहीं कर पाएंगे। अपने संबंधों को एक नया नाम दें और इन्हें पनपने का एक बढ़िया मौका दें।


मकर राशि, love rashifal today, 21 May 2023


प्रेमी के साथ और प्रेमी जीवन के साथ आप पूरी तरह से जस्टिस नहीं कर रहे हैं। आपको जितना समय अपने प्रेमी को देना चाहिए उतना आप दे नहीं रहे हैं। अगर पहले से कोई समस्या आप दोनों के मध्य चल रही है तब वह पूरी तरह से हल हो जाएगी।


कुंभ राशि, love rashifal today, 21 May 2023


प्रेम संबंधों को लेकर आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप दोनों के मध्य एक लंबी बहस छिड़ने के आसार बन रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं होगा। बेकार की इस बहस में पड़ने से रिलेशनशिप खटाई में पड़ सकती है।


मीन राशि, love rashifal today, 21 May 2023


आज की ग्रह स्थिति दर्शा रही है कि आप दोनों एक-दूसरे को लेकर थोड़े लापरवाह हो रहे हैं। जो केयर और प्यार आप पहले करते थे वह अब रह नहीं गया है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि आप दोनों अपने-अपने वर्क प्लेस में अत्यधिक व्यस्त हो जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top
close